Saturday 27 May 2017

ब्रह्मनोत्पति दर्पण व् जाति भास्कर के अनुसार गर्ग ऋषि के वंशज गर्गवंशी ब्राह्मण कहलाते है तथा शिक्षक वंश से सबंधित पुरुष गुरु ब्राह्मण कहलाते है। यदुवंशियो के आचार्य महर्षि गर्गाचार्य के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के नामकरण से ये कृष्णद्विज गौड़ या कृष्णगौड़ ब्राह्मण के नाम से भी जाने जाते है। गुरु वंश से सम्बंधित होने से ये गायत्री माता को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते है जिनका भव्य मंदिर पुष्कर, अजमेर में स्थित है। गर्गवंशी ब्राह्मण समाज 84 खांपो में विभाजित है तथा विभिन्न गोत्र व् खांप के अनुसार कुलदेवियों का वर्णन मिलता है, जिन पर क्षेत्रीयता व् आस्था का प्रभाव देखने को मिलता है। समुदाय का भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विभाजित होने से कुलदेवियों पर मत भिन्न-भिन्न हो सकता है परंतु किसी की आस्था एवम विश्वास को महत्व देना सर्वोपरी है। समाज के गोत्र व् कुलदेवियों की सूची निम्न प्रकार है- 

1.कुलदेवी-चामुंडा माता, गोत्र- कश्यप, खांप(सामाजिक गोत्र) ब्रह्मान्या, गंगोल्या, गंगरावल, गंडोला, काला, पड़िहार 

2.कुलदेवी- समदीरी माता, गोत्र- कौशिक, खांप- नागर, कनिवाल, पूंवार, मनोला, कांटीवाल

3. कुलदेवी- सहदेवी,  गोत्र- भारद्वाज, खांप- धरावन्या, धरान्य, खरवड़, खेरडा, रोहित, दाहिमा, जयवाल, पंड्या

4.कुलदेवी- रुचिदेवी, गोत्र- अत्री, खांप- जाजीवाल, अजेश्रेया, श्रीमाल

5.कुलदेवी- कांकसिया माता, गोत्र- गर्ग, खांप- पालीवाल, गोयल,दीक्षित,शुक्ल

6.कुलदेवी- जयंती माता, गोत्र- पाराशर, खांप- दाहिमा, गुजरया, डाईवाल

7.कुलदेवी- सती माता, गोत्र- मुद्गल, खांप- गंगरावल, सांड़, पूंवार

8.कुलदेवी- जीण माता, गोत्र- अंगिरा, खांप- सिन्धोल्या, जोशी

9. कुलदेवी- नरवरिया माता, गोत्र- शांडिल्य, खांप- सालोरा

10.कुलदेवी- सत्यवती माता, गोत्र- वशिष्ठ, खांप- सखा, सरवादया, सेठिया,कलावटिया

11.कुलदेवी- कृष्णा देवी, गोत्र- गौत्तम, खांप- तुमड़िया, सेठिया, ईन्डोळ्या इन्दोरिया, भून्दवाल, भिन्डोळ्या, भींडोला

12.कुलदेवी- शीतला माता, गोत्र- हारित,  खांप- चुहान्या, भूत, जोशी

13.कुलदेवी- कल्याणी माता, गोत्र- वत्स, खांप- नागर, नागरवाल, तुमड़िया

14.कुलदेवी- चारना देवी, गोत्र- जातुकर्णी ,खांप- भींडर, बाहरया

15.कुलदेवी- संचिय्या माता,गोत्र-(), खांप- भाकर

16.कुलदेवी- पीपाड़ माता गोत्र-(), खांप- पीपाड़ा

17.कुलदेवी- पथ्यारी माता,गोत्र- कविस्थ, खांप- मोहन

18.कुलदेवी- अम्बा देवी, गोत्र- (), खांप- सोलंखी